0238 की प्रजाति की बजाए गन्ना वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही अन्य प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की किसानों को सलाह

देवबंद : त्रिवेणी चीनी मिल के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने कहा कि, गन्ना प्रजाति 0238 लाल सडन रोग (रेड रॉट) से ग्रसित हो चुकी है। इससे उत्पादन घटने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसान इस प्रजाति की बजाए गन्ना वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही अन्य प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें।

यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने कहा कि, लाल सड़न रोग 0238 गन्ना प्रजाति में तेजी से फैल रहा है। इसकी बुवाई करने से किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान है।उन्होंने बताया कि, चीनी मिल द्वारा आठ के अंतराल पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। बुधवार को 1 जनवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान 25 करोड़ 66 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है।उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here