केन्या में चीनी आयात नियमों को तत्काल लागू करने की मांग

नैरोबी : केन्या के गन्ना किसानों ने पड़ोसी देशों से गन्ना और चीनी की तस्करी को खत्म करने के लिए चीनी आयात नियमों को तत्काल लागू करने की मांग की है। किसानों ने देश की कमजोर सीमाओं को स्थानीय बाजारों में सस्ती और अवैध चीनी के बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया। गन्ना किसानों के संगठन, केन्या नेशनल अलायंस ऑफ शुगरकेन फार्मर्स आर्गेनाईजेशन (KNASFO) के माइकल अरुम ने कहा कि, चीनी का डंपिंग संकट के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिए कोई बाजार नहीं मिल रहा है। इस तथ्य के बावजूद कि, केन्या ने एक महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते के तहत अफ्रीकी राज्यों के बीच माल की मुक्त आवाजाही की अनुमति देता है, लेकिन चीनी का अवैध आयात अब संकट के स्तर पर पहुंच गया है।

अरुम ने कृषि कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या कोआयात नियमों को लागू करने का आग्रह किया, जो उन बेईमान व्यापारियों की नकेल कसेगा जो अवैध तरीके से चीनी आयात करके केन्याई किसानों का शोषण कर रहे है। अधिकारियों ने कहा कि, चीनी उत्पादन की उच्च लागत ने स्थानीय लोगों के लिए पड़ोसी देशों से सस्ते आयात के साथ प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि, कुछ मिलरों ने युगांडा और अन्य देशों से गन्ना आयात किया था। अधिकारियों ने बताया कि, स्थानीय मिलों की कम पेराई क्षमता ने भी 40 प्रतिशत से अधिक गन्ना किसानों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को फसल छोड़ने के लिए प्रेरित किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here