मेरठ : मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में शनिवार को भीषण आग लगने की वारदात सामने आई। मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अचानक लगी इस आग में कुछ मजदूर झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारण मिल परिसर में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।
Uttar Pradesh | Fire breaks out in a sugar mill in Mohiuddinpur in Meerut. Fire tenders on the spot. pic.twitter.com/4MPbLMUukZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2022
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में मिल के चीफ इंजीनियर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की जांच की जा रही है।