विखे पाटिल चीनी मिल में लगी आग, पांच मजदूर जख्मी

अहमदनगर: चीनी मंडी

प्रवरानगर स्थित पद्मश्री डॉ. विठ्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चिनी मिल के बिजली सहनिर्माण परियोजना में आग लगने से पांच मजदूर झुलस गए। उन मजदूरों पर लोणी के प्रवरा ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ। तीन घंटे के कडी मुशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विखे पाटिल सहकारी चिनी मिल ने गॅमन इंडिया कंपनी के साथ मिलकर बिजली सहनिर्माण परियोजना स्थापित कि है, जिसका नाम है प्रवरा रिन्युएबल एनजीै लिमिटेड। परियोजना में शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ श्रमिक 300 फिट कि उंचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे, जिसके बाद आग लगने की दुर्घटना हुई।

खबरो के मुताबिक, अग्निशामक दल को आग के बारें में सूचित किया गया, जसिके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रण में लाया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here