फ्रांस ने चुकंदर उत्पादन अनुमान को किया कम

पेरिस : प्रतिकूल मौसम के कारन फ्रांस का कृषि उद्योग काफी प्रभावित हुआ है। जिसके चलते फ्रांस के कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को पूरे सीजन में प्रतिकूल मौसम के बाद इस साल अनाज, तिलहन और चुकंदर फसलों के लगभग सभी अनुमानों को कम कर दिया।

एक मासिक फसल रिपोर्ट में, मंत्रालय ने 2020 के मक्का फसल के लिए पिछले महीने 14.1 मिलियन के अनुमान को घटाकर 13.5 मिलियन टन कर दिया है।मंत्रालय ने पिछले महीने चुकंदर की फसल का अनुमान 32.2 मिलियन लगाया था, बल्कि अब इसे भी घटाकर 30.5 मिलियन टन कर दिया। नया अनुमान पिछले साल की फसल से 20% कम है।मंत्रालय ने अनाज और तिलहन के लिए अपने अन्य सभी पूर्वानुमानों में भी कटौती की।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here