ATIGA से वियतनामी गन्ना किसानों का भविष्य उज्ज्वल ?

हनोई: अगर वियतनाम, आसियान ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट (ATIGA) को लागू करता है, तो कई लोगों का मानना है कि, गन्ना किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि, यह एग्रीमेंट वियतनामी गन्ना उद्योग और किसानों के लिए उज्ज्वल भविष्य के अवसर निर्माण कर सकता है। इसके लिए सरकार, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और विशेष रूप से किसानों के बीच समन्वय होना काफी जरुरी है।

वियतनाम सरकार हाल के वर्षों में किसानों को समर्थन देने पर जोर दे रहा है, जिसमें वैज्ञानिकों को अनुसंधान के लिए धन उपलब्ध कराना और किसानों के लिए नई गन्ने की किस्में उपलब्ध कराना और गन्ने की उत्पादकता में सुधार के लिए वैज्ञानिक साधनों का मार्गदर्शन करना शामिल है। कृषि विशेषज्ञ, प्रोफेसर त्एंग ज़ुंग ने कहा कि, अगर आसियान ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट माध्यम से निवेश वियतनामी गन्ना किसानों और उद्योग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि, गन्ना उगाने के बारे में किसानों को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए, गन्ने की उत्पादकता में सुधार लाने और उत्पादन लागत कम करने के लिए गन्ना किस्मों, मिट्टी और उर्वरक के चयन के लिए सही तकनीकी प्रक्रियाओं को लागू करना चाहिए।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here