किसानों को फसल ऋण चुकाने पर राहत दे: राहुल गांधी ने लिखा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर उनसे किसानों द्वारा अल्पकालिक ऋण के पुनर्भुगतान पर रोक को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का आग्रह किया। गांधी ने ऐसे ऋणों पर सभी दंडात्मक ब्याज को माफ करने की भी मांग की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश भर के किसान महामारी के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख गांधी ने कहा कि, केरल में उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड में नकदी फसल उगाने वाले छोटे और सीमांत किसानों की संख्या काफी बड़ी है। उन्होंने कहा कि, केरल में 2018 और 2019 में लगातार दो साल की बाढ़ से खेती और किसान दोनाेंं तबाह हो गए हैं। जैसे ही किसानों की आर्थिक स्थिती में सुधार हो रहा था, तभी कोविड महामारी आ गई। इसने कृषि संकट को गंभीर रूप से बढ़ा दिया है। गांधी ने कहा कि, बढ़ते कर्ज के साथ-साथ भविष्य की आर्थिक अनिश्चितता ने देश के लगभग सभी किसानों की समय पर कर्ज चुकाने की क्षमता को प्रभावित किया है। इस पृष्ठभूमि में, मैं 31 दिसंबर, 2021 तक अल्पकालिक फसल ऋणों के पुनर्भुगतान पर रोक लगाने और सभी दंडात्मक ब्याज माफ करने में आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here