केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2019 के लिए 19 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी…

नई दिल्ली : 31 जुलाई को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अगस्त के लिए देश के 535 मिलों को चीनी बिक्री का 19 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जुलाई के लिए 20.5 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, मार्च 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 6 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 6 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को अगस्त 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

चीनी बिक्री कोटा यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here