केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2019 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 30 सितम्बर को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अक्टूबर के लिए देश के 535 मिलों को चीनी बिक्री का 21 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा सितम्बर 2019 के लिए 19.5 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर अक्टूबर 2018 की तुलना में इस बार 1 लाख टन कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने अक्टूबर 2018 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

आपको बता दे, मई 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 8 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 8 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को अक्टूबर 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

देश अधिशेष चीनी से जूझ रहा है और इसलिए चीनी मिलों को राहत देने के लिए हालही में सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात कोटा का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले से चीनी अधिशेष कम होगा। देश भर में मिलें अपनी चीनी को बेचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी और अब अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए उनकी निगाहें नवरात्री, दशहरा और दिवाली पर है। चीनी मिलें मांग और आपूर्ति को बनाये रखने में समर्थ रहेंगी। त्यौहार के चलते घरेलु बाजार में चीनी की अच्छी मांग नजर आएगी और इसका असर चीनी बाजार पर भी होगा। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चीनी की कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here