केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर 2019 के लिए 19.5 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली : 30 अगस्त को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने सितम्बर के लिए देश के 535 मिलों को चीनी बिक्री का 19.5 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अगस्त के लिए 19 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, अप्रैल 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 9 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 9 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को सितम्बर 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

सितम्बर का चीनी कोटा बाजार में मिठास घोल सकता है। त्योहरों का सीजन कगार पर है, जिसके चलते घरेलु बाजार में चीनी की अच्छी मांग नजर आएगी और इसका असर चीनी बाजार पर भी होगा। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चीनी की कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

देश अधिशेष चीनी से जूझ रहा है और इसलिए चीनी मिलों को राहत देने के लिए हालही में 60 लाख टन चीनी निर्यात कोटा का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले से चीनी अधिशेष कम होगा। देश भर में मिलें अपनी चीनी को बेचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है और अब अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए उनकी निगाहें आने वाले त्यौहार गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली पर है। चीनी मिलें मांग और आपूर्ति को बनाये रखने में समर्थ रहेंगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here