हरियाणा: सरस्वती चीनी मिल की पेराई शुरू

यमुनानगर: सरस्वती चीनी मिल ने मंगलवार को अपना पेराई सीजन शुरू किया और इस साल 160 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य रखा है। देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से यमुनानगर चीनी मिल की पेराई सीजन मुख्य परिचालन अधिकारी एस के सचदेवा द्वारा शुरू किया गया।

सरस्वती मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (गन्ना) डीपी सिंह ने कहा, हमने इस सीजन में 160 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा की, किसानों के लिए राहत की बात है क्योंकि अब वे अपनी गन्ने की फसल की कटाई के बाद गेहूं की बुआई कर पाएंगे। यमुनानगर जिले में अधिकांश किसानों की छोटी-छोटी खेती होती है और वे गन्ने की कटाई के बाद गेहूं की फसल बोते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here