भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई: मुंबई के कई इलाकों में कल रात और आज सुबह से भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत उत्पन हुए है। मुंबई में बाढ़ के चलते ऑफिस को बंद करने का ऐलान किया गया है और साथ ही रेल सेवा पर भी इसका असर हुआ है। मुंबई और कुछ पड़ोसी जिले आज और कल “बेहद भारी वर्षा” के लिए रेड अलर्ट पर हैं। मुंबई के अलावा, महाराष्ट्र के ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है।

मुम्बई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मालाड और कांदिवली के बीच लैंड स्लाइड होने से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया। ये घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास हुई।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here