ब्राज़ीलिया: ब्राज़ील में 35,000 से अधिक लोगों को बाढ़ ने विस्थापित होने को मजबूर किया है। बाढ़ ने बाहिया राज्य के लगभग 40 शहरों को प्रभावित किया है, गवर्नर रुई कोस्टा ने सबसे बुरी तरह प्रभावित इल्हेस शहर में संवाददाताओं से बात की। मौसम विज्ञान और प्राकृतिक आपदा निगरानी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि, बाहिया में अतिरिक्त बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है, कम से कम मंगलवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है। गवर्नर रुई कोस्टा ने कहा की, यह एक बड़ी त्रासदी है। मुझे बाहिया के हाल के इतिहास में ऐसा कुछ भी देखने को याद नहीं है। यह वास्तव में भयानक है, बहुत सारे घर और सड़कें हैं जो पूरी तरह से पानी के नीचे है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इताम्बे शहर में, भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात एक बांध टूट गया, जिससे और अधिक बाढ़ की आशंका और चिंता बढ़ गई। सीएनएन के मौसम विज्ञानी रॉबर्ट शेकेल फोर्ड का कहना है कि, ब्राजील के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने लगभग पूरे बाहिया के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि, राज्य में सोमवार और मंगलवार को स्थिति में सुधार की उम्मीद है।