अगले 4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि, मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ, अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और हिमालय की तलहटी में व्यापक और भारी बारिश की संभावना है। 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में; 20 और 21 जुलाई को पंजाब, उत्तर प्रदेश और 21 से 24 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ व्यापक, मध्यम वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में व्यापक रूप से हल्की / मध्यम वर्षा और गरज / बिजली गिरने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here