यहाँ 41 क्विंटल गन्ना लुटाकर मनाया गया त्यौहार

उदयपुर: भारत में त्यौहारों की अपनी खासियत है। देश के कोने कोने में अलग अलग त्यौहार मनाए जाते हैं। फतहनगर के निकट ईंटाली में एक त्यौहार ऐसा है जहा गन्ना लुटाया जाता है। इसे अन्नकूट महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। गत दिनों यहाँ ये परंपरा मनायी गयी। दो दिन के इस उत्सव में 41 क्विंटल गन्ने को प्रसाद के रूप में लूटा गया। अन्नकूट महोत्सव में गांव की महिलाएं मंगल गान करती हैं और भगवान का दर्शन करती है।

उदयपुर के मावली तहसील के ईटाली में दिनभर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सैंकड़ों लोग इसमें शरीक हुए। भील जाति के लोगों ने अन्नकूट को लूटा और भगवान की छड़ी लेकर सभी ने नृत्य किया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here