3,32,730 नए COVID-19 मामलों के साथ बना उच्चतम एक दिवसीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नए COVID-19 मामले दर्ज हुए, और यह आंकड़ा आज तक सबसे बड़ा एकदिवसीय आंकड़ा है। भारत ने लगातार दो दिनों में 3 लाख से उप्पर COVID-19 मामलों की संख्या को पार कर लिया है। इससे देश में COVID मरीजों की कुल संख्या 1,62,63,695 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के कारण देश में 2,263 नई मौतें दर्ज की गई हैं। भारत में अब तक 1,86,920 लोग वायरल संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अभी देश में 24,28,616 सक्रिय COVID-19 मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 27,44,45,653 नमूनों का परीक्षण 22 अप्रैल तक किया गया है। इनमें से 17,40,550 कल परीक्षण किए गए थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here