महाराष्ट्र में आज से खुल गए होटल, रेस्टोरेंट

कोरोना से लड़ाई के बीच देश में आर्थिक व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। इसी के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में आज से होटल, रेस्टोरेंट, बार और जलपान गृह खोलने की अनुमति दी गयी है।

आज से मुंबई और राज्य के अन्य जगहों पर होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार फिर से खुलने लगे है। COVID-19 महामारी के मद्देनजर वे 6 महीने से अधिक समय से बंद थे। यह खुलने से होटल उद्योग को जरूर थोड़ी राहत महसूस हो रही होगी।

आपको बता दे, सेवाएं आज से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से शुरू हो रही हैं। महाराष्ट्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, केवल उन व्यक्तियों को प्रवेश करने की अनुमति होगी जिसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे और सभी फ़ूड जॉइंट्स को COVID-19 एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए अनिवार्य किया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here