आयकर विभाग ने नवंबर तक 66.92 प्रतिशत अधिक रिफंड जारी किया

नई दिल्ली: आयकर (आई-टी) विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 (अप्रैल 2022-नवंबर 2022) तक 66.92 प्रतिशत अधिक रिफंड जारी किया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में नवंबर तक रिफंड जारी करने की प्रक्रिया 2021 की इसी अवधि की तुलना मे तेज कर दी है। विभाग के अनुसार 30 नवंबर, 2022 तक दायर लगभग 96.5 प्रतिशत रिटर्न का ई-सत्यापन पहले ही हो चुका है। सत्यापन की अवधि 120 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी गई है।

असेसमेंट ईयर (AY) 2022-23 के लिए एक ही दिन में 2.42 करोड़ से ज्यादा ITR प्रोसेस किए गए। वित्त वर्ष 2021-22 में आईटीआर का औसत प्रसंस्करण समय 26 दिनों से घटाकर वित्त वर्ष 2022-23 में 16 दिन कर दिया गया है। दाखिल करने के सात दिनों के भीतर लगभग 75 प्रतिशत आईटीआर संसाधित किए गए थे।आयकर विभाग ने प्रत्यक्ष कर संग्रह में लगातार वृद्धि दिखाई है। वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 24.26 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों का 61.79 प्रतिशत पहले ही हासिल किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here