बेंगलुरु में शुक्रवार तक बारिश होने की सम्भावना: IMD

IMD ने शुक्रवार तक बेंगलुरु शहर में शाम और रात को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। बेंगलुरु और कर्नाटक के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई है। जिसके कारण शहर में यातायात जाम हो गया और शहर की कई गलियाँ जलमग्न हो गईं। साथ की कुछ इलाकों में ओले, आंधी और बिजली भी देखी गई।

IMD ने मंगलवार को कहा कि तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक (SIK) और उत्तर आंतरिक कर्नाटक (NIK) के कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

साथ ही IMD ने अगले 48 घंटों में SIK के कई इलाको में, तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर और NIK के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बताई है और राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हलकी बृष होने की चेतावनी दी है। IMD द्वारा जानकारी दी गई है की, शुक्रवार तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली कड़कने और भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD यह भी ने कहा कि, शुक्रवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस हो सकता है। विजयपुरा में मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और बारिश के कारण बेंगलुरु के कई इलाकों में भारी जलजमाव देखा गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here