भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 से 354 लोगों की मौत…

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 53,480 नए COVID-19 मामलों की पुष्टि हुई है, और 354 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में संक्रमण की कुल संख्या 1,21,49,335 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में 27,918 मामले दर्ज किए गये है। 354 नई मौतों के साथ, भारत में मरने वालों की संख्या 1,62,468 हो गई है। देश में अब तक 5,52,566 सक्रिय मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, मंगलवार को 10,22,915 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक कुल 24,36,72,940 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश के कई हिस्सों में COVID-19 मामलों में उछाल देखने के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को चेतावनी दी कि, स्थिति “खराब से बदतर” हो रही है और राज्यों से 45 वर्ष से अधिक आयु के 100 प्रतिशत टीकाकरण करने का आग्रह किया है।

भारत ने 16 जनवरी को पहले चरण में सभी स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया था। दूसरा चरण 1 मार्च को शुरू हुआ, जहां 60 साल से ऊपर के लोगों को खुराक दी जा रही है। गुरुवार से सरकार 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण करेगी। देश भर में कुल 6,30,54,353 लोगों को टीका लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here