भारत द्वारा मलेशिया में चीनी निर्यात में हुई है बढ़ोतरी

नई दिल्ली : चीनी मंडी

भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते राजकीय तनाव के चलते मलेशिया द्वारा भारत कि नाराजगी को कम करने की कोशिश में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत द्वारा मलेशिया को पिछले साल के मुकाबले चीनी निर्यात ज्यादा हुई है। मलेशिया ने भारत के साथ चल रहे व्यापार विवाद को खत्म करने के लिए कदम उठाए हैं, क्योंकि भारत ने विवादों के चलते मलेशिया से पाम तेल आयात पर रोक लगा दी थी। भारत के इस कदम के कारण मलेशिया आर्थिक संकट में फंस गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया ने रिफाइनरों को चीनी खरीद में भारत को तरजीह देने के लिए कहा हो सकता है, और यह भारत को खुश करने का एक प्रयास है।

भारत मलेशियाई पाम तेल का सबसे बड़ा खरीदार था, लेकिन जनवरी के प्रतिबंधों के बाद पाम तेल आयात जैसे की थम सा गया है। मलेशिया के तत्कालीन प्रधान मंत्री महाथिर मोहमद की, मुस्लिम अल्पसंख्यक के बारे में भारत सरकार की आलोचना से दोनों देशों के बीच तनाव का माहोल बन गया है।

हालही में मलेशिया के प्राथमिक उद्योग मंत्री टेरेसा कोक ने उम्मीद जताई थी कि, भारत और मलेशिया के बीच आगे अधिक कारोबार होगा। भारत और मलेशिया में जारी राजनितिक खींचतान के बीच MSM मलेशिया होल्डिंग्स Bhd ने कहा था की वे भारत से चीनी आयात जारी रखेंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here