कर्मचारियों ने मांगों को लेकर चीनी मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया शुरू

लखीमपुरखीरी: शारदा चीनी मिल के मजदूर अपनी मागाेंं को लेकर आक्रामक हुए है। जिसके चालते शारदा चीनी मिल मजदूर संघ व शारदा वर्क्स एसोसिएशन के कर्मचारियों ने मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि, मिल प्रबंधन हर बार उनकी मांगो को नजरअंदाज करता है। इसिलिए मांगों को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू जारी है। इस दौरान कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह, सलीम अंसारी, कमलेश राय और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here