भारत: पिछले 24 घंटों में 1,86,364 ताजा COVID-19 मामलें

नई दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 1,86,364 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 44 दिनों में दर्ज किए गए सबसे कम दैनिक नए मामले है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, दैनिक सकारात्मकता दर भी घटकर 9 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में ठीक होने वालों की संख्या 2,48,93,410 हो गई है और ठीक होने की यह दर 90.34 प्रतिशत है।

भारत ने पिछले 24 घंटों में 3,660 COVID से संबंधित मौतें दर्ज की हैं। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3,18,895 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 20,70,508 परीक्षण किए गए और कुल मिलाकर अब तक 33,90,39,861 परीक्षण किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 20.57 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here