भारत: देश में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 62,480 नए covid -19 मामले और 1,587 मौतें दर्ज की गईं। साथ ही सक्रिय मामले 73 दिनों के बाद 8 लाख से नीचे आ गए है। नए मामलों के साथ, देश की covid मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,97,62,793 हो गई है, जिसमें 7,98,656 सक्रिय मामले और 3,83,490 मौतें शामिल हैं।

भारत में दैनिक सकारात्मकता दर अब 3.24 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.80 प्रतिशत है। लगातार ग्यारहवें दिन दैनिक सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से नीचे रही है। पिछले 24 घंटों में 88,977 मरिजों को डिस्चार्ज दिया गया। आपको बता दे कि, लगातार 36 वें दिन दैनिक नए मामलों में रिकवरी जारी रही, और देश में रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार,कोविड -19 के लिए कुल 38,71,67,696 नमूनों का परीक्षण किया गया, इनमें से 17 जून को 19,29,476 नमूनों का परीक्षण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 26,89,60,399 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here