चीन को पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश: यूएन

न्यूयॉर्क : संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आंकड़ों के अनुसार, चीन को पार कर भारत अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड ने कहा कि, भारत में अब 1428.6 मिलियन लोग है, जबकि चीन की जनसंख्या 1425.7 मिलियन है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1950 में जनसंख्या डेटा एकत्र करना शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

एक साल पहले, चीन की आबादी 1960 के बाद पहली बार घटी। 2016 में, बीजिंग ने अपनी सख्त “एक-बच्चा नीति” को समाप्त कर दिया, जो 1980 के दशक में अत्यधिक जनसंख्या के डर के बीच लागू की गई थी, और 2021 में दम्पति को तीन बच्चे पैदा करने की छूट दी गई। इस बीच, अमेरिका 340 मिलियन की अनुमानित जनसंख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।भारत ने 2011 से जनगणना नहीं की है, इसलिए इसकी जनसंख्या के आकार पर कोई ताज़ा आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं है।भारत में जनगणना 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 के मध्य तक वैश्विक आबादी 8.045 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here