भारत में सोमवार को 543 दिनों में सबसे कम COVID-19 मामले दर्ज…

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को मीडिया को बताया की, पिछले 24 घंटों में 7,579 नए COVID-19 मामलों के साथ, भारत ने पिछले 543 दिनों में सबसे कम COVID-19 मामले दर्ज किए। देश में पिछले 24 घंटों में COVID से 236 लोगों की मौत हो गई है। देश भर में पिछले 24 घंटों में ताजा COVID-19 कुल मामलों और मौतों में से, केरल में 3,698 मामले और 75 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,202 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके साथ, देश में ठीक होने वालों की संख्या 3,39,46,749 हो गई है। रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है। इस बीच, 22 नवंबर तक COVID-19 के लिए 63.34 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटों में 71,92,154 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, आज सुबह 7 बजे तक 117.63 करोड़ (1,17,63,73,499) से अधिक लोगों का टीकाकरण हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here