भारत ने की लेबनान की मदद; चीनी समेत अन्य राहत सामग्री भेजी

नई दिल्ली: भारत हमेशा से अन्य देशों की मदद करने के लिए आगे रहा है। भारत ने लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोटों के बाद इस देश के लिए भी मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने बेरूत में हुए विस्फोटों के बाद लेबनान को भारतीय वायु सेना (IAF) C17 विमान द्वारा चिकित्सा, चीनी और खाद्य आपूर्ति सहित 58 मीट्रिक टन राहत सामग्री भेजी। बेरुत विस्फोट में 150 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य बेघर हो गए है। ‘ईएएम’ के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, लेबनान के सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय राजदूत सुहेल अज़ाज खान को राहत सामग्री मिली।

राहत सामग्री मिलने के बाद राजदूत खान ने ट्वीट किया की, भारत, लेबनान का एक भरोसेमंद साथी है। श्रीवास्तव ने कहा कि, खेप में आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति, गेहूं का आटा, चीनी और दालें शामिल हैं, साथ ही कंबल, स्लीपिंग मैट जैसी राहत सामग्री भी शामिल हैं, जिनकी काफी आवश्यकता है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं। लेबनान में कोरोना वायरस महामारी भी चरम पर है, जिसके चलते भारत ने अलग से पीपीई किट भजने की भी व्यवस्था की है, जिनमें सर्जिकल दस्ताने और सर्जिकल गाउन शामिल हैं।

लेबनान में विस्फोट के बाद कई लोग बेघर हो गए हैं जिन्हें यह मदद काम आ सकती है। उल्लेखनीय है कि इस विस्फोट में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 6000 लोग घायल हुए थे जबकि करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here