भारत ने चीन से किया भारतीय चीनी को आयात करने का आग्रह…

नई दिल्ली: दोनों देशो के बीच में व्यापार संबंध सुधारने के मकसद से भारत ने चीन को भारतीय चीनी आयात करने का आग्रह किया है। बीजिंग में चल रहे आरसीईपी मंत्रिस्तरीय बैठक के मौके पर, वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने इस मुद्दे को उठाया। वाणिज्य सचिव ने कुछ भारतीय उत्पादों जैसे दूध, दुग्ध उत्पाद, अनार, सोयाबीन और भिंडी पर भी जोर दिया।

इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि भारत चीन को चीनी निर्यात करेगा, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान ने चीन से 300,000 टन चीनी निर्यात कोटा जीतकर बढ़त बना ली थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इससे पहले चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बिच भारत से सहयोग करने का आग्रह किया था और कहा थी की चीन में भारत से चावल और चीनी के आयात को बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

भारत चीनी के अधिशेष के जूझ रहा है, और यदि चीन चीनी खरीदने के लिए सहमत हो जाता है, तो यह अधिशेष को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, यह चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति को सुधारने और गन्ना बकाया को कम करने में मदद करेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here