भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 18,317

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 219.63 करोड़ (2,19,63,82,882) से अधिक हो गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.12 करोड़ (4,12,48,027) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

भारत में सक्रिय मामले आज 17,912 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.78 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,723 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,41,06,656 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,326 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 83,167 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 90.09 करोड़ से अधिक (90,09,66,082) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.08 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.59 प्रतिशत है।

(Source: PIB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here