हिंदुस्तान का गन्ना किसान कुछ भी कर सकता है: राहुल गांधी

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

गन्ने को लेकर देश में राजनेताओ के बिच बहस अब आम बात हो गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पे गन्ना मुद्दों पर हमला किया.

ChiniMandi WhatsApp Channel

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के सागर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर के समर्थन में बीना में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा दावा किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपक्ष के एक नेता से कहा कि अगर देश का किसान गेहूं और गन्ना पैदा नहीं कर सकते तो भारत दूसरे देशों से मंगा सकता है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का किसान कुछ भी कर सकता है। देश के नेता को समझना होगा कि एक व्यक्ति देश नहीं चला सकता।

देश के लगभग 5 करोड़ किसान गन्ना फसल से सीधे जुड़े है, मिलों और खेतों में लाखों लोग काम करते हैं और कई हजार लोग गन्ने की ढुलाई में लगे हैं। देश के चुनावों में गन्ना और चीनी का मुद्दा हमेशा छाया रहा है। अब भी देश में चल रहे चुनावी माहोल में अब केवल एक ही मुद्दा काफी गरमाया है, वो है गन्ना बकाया। कई किसानों को लगभग एक साल से बकाया भुगतान नही हुआ है। ऐसे हालात में गन्ना बकाया का सीधा असर चुनाव में होने की सम्भावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here