भारत का कोरोना पॉजिटिविटी दर 9.42 प्रतिशत तक गिर गया

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा की, भारत में दैनिक COVID-19 पॉजिटिविटी दर कम हो गई है और अब यह 9.42 प्रतिशत है। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में 2,08,921 नए COVID-19 मामले और 4,157 मौतें हुईं है। देश में सक्रिय कोरोनावायरस मामलों में 10 मई, 2021 के अपने अंतिम चरम के बाद से लगातार कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 2,95,955 ताजा रिकवरी के साथ, भारत की कुल रिकवरी संख्या 2,43,50,816 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर में और सुधार हुआ है और यह 89.66 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 22,17,320 परीक्षण किए गए और कुल मिलाकर अब तक 33,48,11,496 परीक्षण किए गए हैं।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल 20,06,62,456 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here