भारत का कुल निर्यात अक्टूबर 2023 में 62.26 बिलियन डॉलर होने का अनुमान

अक्टूबर 2023 में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएँ संयुक्त) 62.26 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2022 की तुलना में 9.43 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अक्टूबर 2023 में कुल आयात 79.35 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2022 की तुलना में 11.10 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-अक्टूबर 2023 में भारत का कुल निर्यात (वस्‍तु और सेवाएँ संयुक्त) 437.54 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल-अक्टूबर 2022 की तुलना में (-) 1.61 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-अक्टूबर 2023* में कुल आयात अनुमानित है अप्रैल-अक्टूबर 2022 की तुलना में (-) 7.37 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाते हुए, 495.17 बिलियन डॉलर हो जाएगा।

(Source: PIB)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here