सीजन 2021-22: भारत द्वारा इंडोनेशिया और बांग्लादेश में सबसे ज्यादा चीनी निर्यात

भारत ने इस सीजन चीनी निर्यात में रिकॉर्ड स्थापित किया है और कई देशों में अपने चीनी की मिठास पहुंचाई है। इंडोनेशिया और बांग्लादेश वर्तमान सीजन में भारतीय चीनी के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य के रूप में उभरे हैं।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) द्वारा जारी लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वर्ष में, प्रमुख निर्यात गंतव्य इंडोनेशिया और बांग्लादेश हैं, जो कुल निर्यात का लगभग 44% हिस्सा है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इंडोनेशिया और अफगानिस्तान द्वारा सामूहिक रूप से 48% साझा किया गया था।

बाजार की रिपोर्ट और बंदरगाह की जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 80 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया गया है। इसमें से लगभग 57.17 लाख टन चीनी अक्टूबर, 2021 से मार्च, 2022 की अवधि के दौरान देश से बाहर भौतिक रूप से निर्यात की गई है, जबकि इसी अवधि के दौरान पिछले चीनी सीजन में लगभग 31.85 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था। यह भी बताया गया है कि अप्रैल, 2022 में लगभग 7 – 8 लाख टन चीनी निर्यात के लिए पाइपलाइन में है।

हालही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को वैश्विक बाजारों का दोहन करने के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने में सहायता कर रही हैं। और भारत की चीनी विश्व में मिठास घोल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here