इंडोनेशिया: चीनी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए फार्म गेट मूल्य कम

जकार्ता : राष्ट्रीय खाद्य एजेंसी (एनएफए) ने और देश भर में चीनी उत्पादन बढ़ाने के लिए चीनी के फार्मगेट मूल्य में Rp 1,000 (6 अमेरिकी सेंट) प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है, लेकिन इस बात पर संदेह है कि क्या यह बढ़ोतरी इंडोनेशिया को चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त है। जानकारों का कहना है की यह मूल्य कम है।

एनएफए ने हालही में पिछले आरपी 11,500 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर आरपी 12,500 कर दी। आपको बता दे, इंडोनेशिया चीनी उत्पादन बढ़ाना चाहता है क्यूंकि वो दुनिया में कच्ची चीनी के सबसे बड़े आयातकों में से एक है। इंडोनेशिया गन्ना किसान संघ (एपीटीआरआई) के अध्यक्ष सोइमित्रो समादिकोएन ने कहा कि, कीमतों में गिरावट थी क्योंकि चीनी मिल बहुत कम कीमतों पर किसानों से फसल की खरीद पहले ही कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि, इजोन नामक प्रथा किसानों को नुकसान पहुंचाती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here