हरियाणा में गन्ने की फसल पर कीट का प्रकोप

कुरुक्षेत्र : हरियाणा में गन्ना फसल पर बड़े पैमाने पर टॉप-बोरर और पोक्का बोइंग किट के हमले से किसान बहुत चिंतित है। यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल के प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के किसानों ने कहा कि, फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है और वे अपनी फसलों की रक्षा के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों और कृषि विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने में टॉप-बोरर और पोक्का बोइंग यह दो प्रमुख बीमारियां दिखाई दे रही हैं। बड़े पैमाने पर उगाई जाने वाली Co 0238, जो कि राज्य के कुल गन्ने के रकबे का लगभग 40% है, वह बुरी तरह प्रभावित है। किसानों ने कहा कि, किट Co 118 और Co 15023 किस्मों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसानो ने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है जब गन्ने की फसल पर कीटों का हमला हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों रोग फसल के लिए हानिकारक हैं और पोक्का बोइंग गन्ने की अतिसंवेदनशील किस्मों में 40 प्रतिशत तक की गंभीर उपज हानि के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल इसने उपज को लगभग 100-200 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्रभावित किया था और इस साल भी फसल पर इसका असर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here