किसान दिवस में उठा 60 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान का मुद्दा, प्रशासन ने जल्द भुगतान का दिया भरोसा

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): किसान दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में किसानों ने गन्ना भुगतान, उर्वरकों की उपलब्धता, वोटर सूची की त्रुटियों और किसान रजिस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने की, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों, किसानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, बैठक के दौरान वेव शुगर मिल, बुलंदशहर पर किसानों के लगभग 60 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने बताया कि, इस संबंध में 15 जून 2026 को जिलाधिकारी के साथ भी चर्चा की गई थी।

जिला गन्ना अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से किसानों को आश्वस्त किया कि, अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी किसानों के खातों में बकाया गन्ना भुगतान भेज दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और गन्ना विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। किसानों ने जिले की सभी सहकारी समितियों और कृषि केंद्रों पर डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि पीओएस मशीन में जितनी मात्रा में उर्वरक किसानों को वितरित किया जाए, अभिलेखों में भी उतनी ही मात्रा दर्ज होनी चाहिए। गलत प्रविष्टि पाए जाने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की। किसानों का कहना था कि शिकायतों के समाधान के दौरान शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया जाए, उसके हस्ताक्षर लिए जाएं और गूगल मैप के माध्यम से फोटो अपलोड कर कार्रवाई की पुष्टि की जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here