मांड्या चीनी मिल बंद के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार: सिद्धारमैया

मंड्या, कर्नाटक: विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाकर जेडीएस पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जेडीएस का समर्थन मांगा था। हालांकि, जेडीएस ने कांग्रेस का समर्थन नहीं करने का फैसला किया। सिद्धारमैया ने पूछा की, जेडीएस के इस फैसले का आखिर क्या मतलब है?।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि, मांड्या चीनी मिल को बंद करने और पांडवपूरा चीनी मिल के निजीकरण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, ये वही लोग हैं,जो खुद को भूमिपुत्र होने का दावा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें आश्चर्य है कि जेडीएस भाजपा सरकार का समर्थन क्यों कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here