चुनावी बिगुल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी

नई दिल्ली : केंद्रीय चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि,  10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा, और मतगणना 13 मई को की जाएगी। कुमार ने मतदाताओं के आंकड़ों का ब्योरा देते हुए कहा कि, राज्य में कुल 5.21 करोड़ मतदाता है और 100 साल आयु से अधिक मतदाताओं की संख्या 16,976 है।उन्होंने बताया कि, राज्य भर में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

कुमार ने कहा, राज्य में 224 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल मतदाता 5,21,73,579 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष 2.62 करोड़ और महिलाएं 2.59 करोड़ है।उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में 2018-19 के मुकाबले पहली बार वोट डालने वालों की संख्या में 9.17 लाख की बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा, एक अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। सीईसी ने राज्य में चिन्हित संवेदनशील बूथों के लिए सुरक्षा उपाय भी निर्धारित किए।कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र में से 20,866 शहरी है। प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 आती है। जिन संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है, और संवेदनशील बूथों पर अधिक सख्ती और सतर्कता रखी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
उन्होंने कहा, 240 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे, जिन्हें इको-फ्रेंडली और ग्रीन बूथ बनाया जाएगा। 100 बूथों का प्रबंधन विशुद्ध रूप से विकलांग व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा।उन्होंने युवाओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए ईसीआई द्वारा किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी। इस बीच, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा को  कांग्रेस और सहयोगी जद (एस) सहित अन्य  राजनीतिक दलों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी सत्ता में वापसी के लिए प्रयास कर रही है।
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here