केन्या: सांसद की चीनी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नैरोबी: किसुमू काउंटी के गन्ना किसानों ने देश में सस्ती अवैध चीनी का आयात करने वाले बेईमान व्यापारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मुहोरी के सांसद ओनयांगो कोयू और केन्या गन्ना उत्पादक संघ के महासचिव रिचर्ड ओगेंडो ने कहा कि, कुछ कंपनियां चीनी तस्करी में लिप्त है। उन्होंने सरकार से चीनी उद्योग की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। नेताओं ने 10 कंपनियों के नाम बताएं, जिन पर उन्हें अवैध रूप से चीनी आयात करने का संदेह था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोयो ने कहा, इन कंपनियों को अपने तीन साल के लेखा परीक्षण विवरण और केआरए कर निकासी प्रमाणपत्र देने चाहिए। उन्होंने कहा कि, कंपनियों को एक साल पहले पंजीकृत नहीं किया गया था, लेकिन काउंटी में चीनी आयात करने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने चीनी के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देने के लिए सरकार की आलोचना की। सांसद ने कहा कि, बड़े पैमाने पर चीनी आयात स्थानीय उत्पादन और गन्ना किसानों की आजीविका को खत्म कर रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि, वह इस क्षेत्र को उबारने के लिए अपेक्षित कानून बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here