जानिये महाराष्ट्र में कौनसे विभाग में कितना हुआ चीनी उत्पादन और क्या है चीनी रिकवरी

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन जारी है और साथ ही कुछ चीनी मिलों ने पेराई बंद करना भी शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 08 फरवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में 4 चीनी मिलें बंद हो गई है, जबकि इसी समय पिछले सीजन 6 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

आपको बता दे, सोलापुर विभाग में एक चीनी मिल, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में दो चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आइये जानते है महाराष्ट्र के विभागों में कितना हुआ चीनी उत्पादन

कोल्हपुर विभाग: 190.4 लाख क्विंटल
पुणे विभाग: 162.12 लाख क्विंटल
सोलापुर विभाग: 144.18 लाख क्विंटल
अहमदनगर विभाग: 89.41 लाख क्विंटल
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 58.61 लाख क्विंटल
नांदेड़ विभाग: 81.05 लाख क्विंटल
अमरावती विभाग: 6.23 लाख क्विंटल
नागपुर विभाग: 1.11 लाख क्विंटल

जानिये कितना है चीनी रिकवरी
कोल्हपुर विभाग: 11.1 प्रतिशत
पुणे विभाग: 10.03 प्रतिशत
सोलापुर विभाग: 8.94 प्रतिशत
अहमदनगर विभाग: 9.45 प्रतिशत
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 8.39 प्रतिशत
नांदेड़ विभाग: 9.68 प्रतिशत
अमरावती विभाग: 9.03 प्रतिशत
नागपुर विभाग: 4.7 प्रतिशत

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 751.76 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 733.11 लाख क्विंटल (73.31 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.75 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 209 चीनी मिलों ने भाग लिया था और उन्होंने 828.28 लाख टन गन्ना पेराई कर 811.1 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here