कोल्हापुर: छत्रपति राजाराम सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष पद पर निदेशक दिलीप पाटिल को चुना गया। क्षेत्रीय चीनी सह निदेशक एसएन जाधव की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मिल के तत्कालीन अध्यक्ष सर्जेराव माने ने अपने पद का इस्तीफा दिया था। पाटिल को माने की जगह चुना गया है।
पूर्व अध्यक्ष हरीश चौगुले ने इस पद के लिए दिलीप पाटिल को नामित किया था। छत्रपति राजाराम सहकारी चीनी मिल महाराष्ट्र में एक बहुत चर्चित मिल है और हर इस सीजन यह गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन करता है।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link