कोल्हापुर: जिले में गन्ना उत्पादन में 15 फीसदी गिरावट की संभावना

कोल्हापुर: जिले की 21 चीनी मिलों का कुल 24,282 हेक्टेयर गन्ना बाढ़ से प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा दत्त-शिरोल 2,700 हेक्टेयर, वारणा 2,682 हेक्टेयर और दत्त डालमिया 2,235 हेक्टेयर का रकबा प्रभावित हुआ है। जिसके कारण इस सीजन में जिले के प्रत्येक मिल का औसतन 10 से 15 प्रतिशत गन्ना उत्पादन घटने की संभावना है। जबकि चीनी उद्योग के विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक फसल प्रभावित होने से चीनी उत्पादन में 10 फीसदी तक की कमी आएगी।

कृषि विभाग के अनुसार, जिले में 58,000 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। गन्ने का 24,282 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ है। जिले में गन्ने का कुल रकबा लगभग 1 लाख 63 हजार 922 हेक्टेयर है। इनमें से 24,000 क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ, जिससे औसतन 10 से 15 प्रतिशत उत्पादन गिरने की संभावना है। जिले की सभी नदियों के किनारे गन्ने का रकबा बड़ी मात्रा में है। उपजाऊ मिट्टी के कारण इस भूमि में गन्ना अच्छी तरह से उगता है, लेकिन बाढ़ के कारण यह बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ ने जिले की हर मिल गन्ने को चपेट में ले लिया है। मिलों ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर लिया है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here