आज रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए पुरे भारत में लॉकडाउन

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज देश को संबोधित किया।

उनहोंने देश में 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है।”

उन्होंने कहा कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा।

इससे पहले उन्होंने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुआ जनता कर्फ्यू लगाया था। उन्होंने जनता कर्फ्यू पर कहा एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं।

भारत में लॉकडाउन क्या है
देश में 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है की कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा।

भारत में लॉकडाउन कब तक है
भारत में लॉकडाउन 21 दिनों तक है

भारत में लॉकडाउन की तारीख
भारत में लॉकडाउन आज रात 12 बजे से पूरे देश में लागू होगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here