बिहार में 15 मई तक लगा लॉकडाउन

पटना: बिहार में कोरोना के मामलों में उछाल के चलते, राज्य सरकार ने मंगलवार को 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।

नितीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।”

इससे पहले बिहार सरकार ने 15 मार्च तक राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त COVID-19 वैक्सीन देने की भी घोषणा की है।

इस बीच, राज्य ने सोमवार को 11,407 अधिक COVID-19 मामले दर्ज किए, जो बिहार में सक्रिय मामलों की कुल संख्या को 1,06,667 तक ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here