महाराष्ट्र: अमरावती विभाग में सिर्फ एक चीनी मिल में पेराई शुरू

अमरावती : महाराष्ट्र में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो गया है। जहां इस साल राज्य में अच्छे चीनी उत्पादन के संकेत हैं, वहीं अमरावती विभाग में पेराई सत्र धीमी दिखती हुई नजर आ रही है। फिलहाल 4 नवंबर 2021 तक अमरावती में सिर्फ एक ही चीनी मिल में पेराई शुरू किया है।

प्रदेश में 35 सहकारी एवं 40 निजी चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी हैं, और 31.73 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 24.69 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के मुताबिक, महाराष्ट्र का गन्ना क्षेत्र 2021-22 सीजन के 11.48 लाख हेक्टेयर से लगभग 11% बढ़कर 2021-22 में 12.78 लाख हेक्टेयर हुआ है। राज्य में मानसून की वर्षा बहुत अच्छी रही है, साथ ही राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में जलाशयों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता भी है। एथेनॉल में डायवर्जन पर विचार किए बिना, महाराष्ट्र में 2021-22 सीजन में चीनी उत्पादन लगभग 122.5 लाख टन होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here