मुंबई: कोरोना महामारी का सबसे बडा खामियाजा देश के होटल उद्योग भुगतना पड रहा है। होटल उद्योग को करोडो रूपयों का नुकसान उठाना पड रहा है, साथ ही इस उद्योग से जुडे लाखो लोगों से नौकरी हाथ धोना पड रहा है। जिसके चलते फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई शहर में रेस्तरां को अनुमेय दिशानिर्देशों के अनुसार शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया।
एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने कहा है कि, राज्य सरकार ने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। हम यह भी समझते हैं कि सरकार और बीएमसी कोरोना महामारी के संकट को कम करने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटे है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस अत्यधिक सतर्क दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप मुंबई में रेस्तरां को अत्यधिक गंभीर नुकसान हो रहा है। ठाणे, नवी मुंबई और पुणे सहित लेवल 2 के तहत आने वाले शहरों में रात 11 बजे तक रेस्तरां और बार चल रहे हैं, लेकिन इसके लिए केवल मुंबई अपवाद है। मुंबई के रेस्तरां को दिशानिर्देशों के अनुसार खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
पिछले 15 महीनों में, भारत का होटल उद्योग बड़े पैमाने पर कर्ज में डूबा हुआ है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडियाके वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ऋप्रदीप शेट्टी ने कहा, कोरोना महामारी के चलते राज्य में अब तक लगभग 40 प्रतिशत रेस्तरां और होटल बंद हो गए हैं, और कुछ बंद होने की कगार पर है।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link