महाराष्ट्र: पुणे विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन जारी है और साथ ही कुछ चीनी मिलों ने पेराई बंद करना भी शुरू कर दिया है। अगर रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग सबसे ऊपर है उसके बाद पुणे विभाग है। पुणे विभाग ने 10 प्रतिशत चीनी रिकवरी को पार कर दिया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 फरवरी, 2024 तक पुणे विभाग में 159.82 लाख टन गन्ना पेराई कर 159.95 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। विभाग में चीनी रिकवरी 10.01 प्रतिशत तक पंहुचा है।

राज्य में फिलहाल 4 चीनी मिलें बंद हो गई है, जबकि इसी समय पिछले सीजन 6 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। आपको बता दे, सोलापुर विभाग में एक चीनी मिल, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में दो चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

महाराष्ट्र में इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 743.25 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 723.35 लाख क्विंटल (72.33 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.73 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 208 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 820.55 लाख टन गन्ना पेराई कर 803.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here