महाराष्ट्र: ज्यादा मजदूरी की मांग को लेकर गन्ना श्रमिकों की हड़ताल

मुंबई: महाराष्ट्र में गन्ना सीजन एक हफ्ते में शुरू होने वाला है। भारी मानसून के कारण पिछले वर्ष की तुलना में गन्ना क्षेत्र में वृद्धि के साथ बंपर फसल का अनुमान है। हालांकि गन्ना कटाई श्रमिक और ठेकेदार ज्यादा दरों की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

गोपीनाथ मुंडे गन्ना श्रमिक, परिवहन और ठेकेदार संघ के संयोजक और पूर्व विधायक केशव आन्धले ने कहा कि, महाराष्ट्र में चीनी मिलों से ज्यादा वेतन की मांग को लेकर श्रमिक और उनके ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। गन्ना कटाई मशीन को प्रति टन 350-400 रूपयें दियें जाते है, और उसी काम के लिए कटाई श्रमिकों को 239 रूपयें मिलते है। उन्होंने कहा कि, श्रमिक गन्ना कटाई के लिए समान दर चाहते हैं। श्रमिक ठेकेदार भी उन्हें भुगतान किए गए कमीशन में वृद्धि की मांग कर रहें हैं। एक मजदूर द्वारा अर्जित 100 में से, ठेकेदार को कमीशन के रूप में 18.5 प्रतिशत मिलता है। ठेकेदार अब कमीशन में 10 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी चाहते हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here