महाराष्ट्र: IMD द्वारा 12 जिलों के लिए गरज के साथ बारिश की चेतावनी !

मुंबई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि, बुधवार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव और प्री-मानसून बारिश की संभावना है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ जिलों में अगली हीटवेव 17 से 21 मई तक होने की संभावना है। आईएमडी द्वारा जारी जिला पूर्वानुमान और चेतावनी के अनुसार, 18 और 19 मई को रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जबकि अकोला और अमरावती जिलों में रविवार तक और यवतमाल और वाशिम जिलों में 18 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है.

मंगलवार को वर्धा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।इस बीच, आने वाले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।मानसून के पूरे राज्य में आने की सामान्य तिथियां 12 जून से 15 जून तक होती हैं। इस बार भी मानसून के लगभग इसी समय महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। मुंबई में मानसून के आगमन की आधिकारिक तारीख 11 जून है। शहर में अभी प्री-मानसून बारिश नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here