मेरठ: पेराई सीजन ने पकड ली रफ्तार…

मेरठ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण खेतों में जलजमाव हो गया था। गन्ने समेत अन्य कई फसलों बारिश चपेट में आई थी, और इसमें पेराई शुरू होते रोकनी पड़ी थी। अब प्रदेश में एक बार फिर पेराई सीजन ने रफ्तार पकड़ी है। पेराई के मामले में अगर हम केवल मेरठ बात करे तो जिले की छह चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। मवाना चीनी मिल ने गन्ने की बढ़ती आपूर्ति के चलते अपने तीनों प्लांट को शुरू कर दिया है। मिलें पूरी क्षमता से चलने के कारण किसानों को भी काफी राहत मिली है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसान अब गन्ना काटने में बिजी हो गये है। मवाना मिल के प्रबंधन ने कहा कि, चार दिन में मिल में लगभग 30 हजार कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। क्षेत्र में 157 क्रय केंद्र शुरू है। इसमें सौ क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल का काम शुरू हो गया है। किसान अपना गन्ना जल्द से जल्द पेराई को भेजकर अगली फसल लेने की तैयारी कर रहें है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here